रंगदारी नहीं दी तो घर में घुसकर हमला! मां की चेन और पत्नी का मंगलसूत्र...
- 4h ago
अधिक मास की परिक्रमा के दौरान मथुरा के मांट तहसील क्षेत्र में एक श्रद्धालु की अचानक मौत हो गई। घटना थाना सुरीर क्षेत्र के गांव हरनौल की है, जहां परिक्रमा कर रहे एक श्रद्धालु को अचानक सीने में तेज दर्द उठा और कुछ ही पलों में उनकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान मित्ठौली निवासी 47 वर्षीय राजकुमार पुत्र विक्रम के रूप में हुई है। बताया गया कि सोमवार सुबह वह श्रद्धाभाव से परिक्रमा कर रहे थे। इसी दौरान मंदिर के पास पहुंचते ही उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द महसूस हुआ और वह सड़क पर गिर पड़े।
मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। घटना के बाद परिक्रमा मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही थाना सुरीर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है।
घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। वहीं परिक्रमा में शामिल श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मांग की है कि परिक्रमा मार्ग पर स्वास्थ्य सुविधाओं और मेडिकल टीमों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि आपात स्थिति में समय रहते मदद मिल सके।
ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें
Breaking News और अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर