परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 17h ago
मथुरा के थाना शेरगढ़ क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। तुड़ी से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर ने एक युवक को कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।
मृतक की पहचान नासिर पुत्र आस मोहम्मद, निवासी कस्बा शेरगढ़ के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तुड़ी से लदा ट्रैक्टर अत्यधिक ओवरलोड था, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और हादसा हो गया।
सूचना मिलते ही थाना शेरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल स्वराज 744 ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
यह हादसा एक बार फिर क्षेत्र में दौड़ रहे ओवरलोड वाहनों की समस्या को उजागर करता है। लगातार हो रहे हादसों के बावजूद ऐसे वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और परिवहन विभाग से ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त अभियान चलाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
मथुरा के थाना शेरगढ़ क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। तुड़ी से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर ने एक युवक को कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। मृतक की पहचान नासिर पुत्र आस मोहम्मद, निवासी कस्बा शेरगढ़ के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तुड़ी से लदा ट्रैक्टर अत्यधिक ओवरलोड था, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और हादसा हो गया। सूचना मिलते ही थाना शेरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल स्वराज 744 ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। यह हादसा एक बार फिर क्षेत्र में दौड़ रहे ओवरलोड वाहनों की समस्या को उजागर करता है। लगातार हो रहे हादसों के बावजूद ऐसे वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और परिवहन विभाग से ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त अभियान चलाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!