ऑपरेशन प्रहार: कोसीकलां पुलिस ने 3 किलो गांजा और स्कूटी सहित तस्कर दबोचा

  • 15 days ago
  • 221 views


मथुरा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रहार" के तहत थाना कोसीकलां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक आरोपी को 3 किलो अवैध गांजा और तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।

थाना कोसीकलां पुलिस टीम ने 15 जुलाई की रात करीब 10:20 बजे न्यू बाईपास, एनएच-19 से गोपालबाग की ओर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध स्कूटी सवार को रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान आरोपी टीटू उर्फ सुन्दर पुत्र ओमप्रकाश, निवासी शक्ति नगर कॉलोनी, कोसीकलां (मूल निवासी गांव लाड़पुर, थाना छाता) के कब्जे से 3 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने नशा तस्करी में प्रयुक्त टीवीएस जुपिटर स्कूटी (HR 99 TPSA 581) भी कब्जे में ले ली।

गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना कोसीकलां में धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। मथुरा पुलिस का ऑपरेशन प्रहार लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कस रहा है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now