मां की हत्या करने वाले दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया ₹26 हजार का जुर्माना...
- 10h ago
मथुरा पुलिस द्वारा अवैध शराब और मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत थाना जैंत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को 20 पाउच अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, थाना जैंत पुलिस 14 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे मघेरा की ओर जाने वाले मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने सड़क से लगभग 50 मीटर अंदर एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 20 पाउच ग्रैंड मास्टर ब्रांड की अवैध देशी शराब बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान बबलू पुत्र विनोद, निवासी गोरखधाम कॉलोनी, छाता चौराहा, थाना छाता, जनपद मथुरा, उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर थाना जैंत में आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।
इस कार्रवाई को थाना जैंत के थानाध्यक्ष सोनू कुमार के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संदीप कुमार, आरक्षी पंकज कुमार और आरक्षी नितिन कुमार भी शामिल रहे।
मथुरा पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ 'ऑपरेशन प्रहार' लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मथुरा पुलिस द्वारा अवैध शराब और मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत थाना जैंत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को 20 पाउच अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, थाना जैंत पुलिस 14 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे मघेरा की ओर जाने वाले मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने सड़क से लगभग 50 मीटर अंदर एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 20 पाउच ग्रैंड मास्टर ब्रांड की अवैध देशी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बबलू पुत्र विनोद, निवासी गोरखधाम कॉलोनी, छाता चौराहा, थाना छाता, जनपद मथुरा, उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर थाना जैंत में आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई को थाना जैंत के थानाध्यक्ष सोनू कुमार के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संदीप कुमार, आरक्षी पंकज कुमार और आरक्षी नितिन कुमार भी शामिल रहे। मथुरा पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ 'ऑपरेशन प्रहार' लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!