नई गाड़ी की पूजा कराने जा रहा परिवार हादसे का शिकार, मां-बेटे समेत तीन गंभीर घायल

  • 8 days ago
  • 267 views


मथुरा। रविवार को थाना राया क्षेत्र के अंतर्गत मथुरा-बरेली बाईपास पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के मां-बेटे समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

परिजनों के अनुसार, थाना फरह क्षेत्र के गांव सनौरा निवासी सुमित अपनी मां शारदा देवी और रिश्तेदार रीना के साथ मोटरसाइकिल से हाथरस के गांव अमला नगला जा रहे थे। वहां उन्हें परिवार में खरीदी गई नई गाड़ी का पूजन कराना था।

बताया जा रहा है कि जैसे ही उनकी बाइक थाना राया क्षेत्र में अनाज मंडी के समीप पहुंची, अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसा इतना जोरदार था कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद शारदा देवी की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है।

हादसे के बाद परिवार में चिंता का माहौल है और परिजन घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now