नवजोत सिंह सिद्धू ने बेटी संग वृंदावन में किया आध्यात्मिक प्रवास, कात्यायनी शक्तिपीठ मंदिर में की विशेष पूजा

  • 8 days ago
  • 208 views


नवजोत सिंह सिद्धू अपनी बेटी रूबी के साथ आध्यात्मिक यात्रा पर वृंदावन पहुंचे, जहाँ उन्होंने प्रसिद्ध कात्यायनी शक्तिपीठ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की।

वैदिक मंत्रोच्चारण और विद्वान आचार्यों के सानिध्य में संपन्न हुई इस पूजा के दौरान सिद्धू ने माता रानी का आशीर्वाद लेकर लोक-कल्याण की कामना की। मंदिर दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में वे पूरी तरह आध्यात्मिक भाव में दिखाई दिए और राजनीतिक सवालों से दूरी बनाए रखी।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह यात्रा पूरी तरह निजी और आध्यात्मिक उद्देश्य से की जा रही है तथा इसका राजनीति से कोई संबंध नहीं है। सिद्धू के अनुसार वे वृंदावन केवल मन की शांति और आध्यात्मिक अनुभूति के लिए आए हैं।

ब्रजभूमि की महिमा का उल्लेख करते हुए उन्होंने ब्रजभूमि में कुछ दिन प्रवास करने की इच्छा भी जताई। अपने प्रवास के दौरान वे वृंदावन और आसपास के अन्य प्राचीन एवं प्रसिद्ध मंदिरों में भी दर्शन-पूजन करेंगे।

YouTube चैनल को Subscribe करें

ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें

Subscribe Now