रंगदारी नहीं दी तो घर में घुसकर हमला! मां की चेन और पत्नी का मंगलसूत्र...
- 4h ago
मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र के अंतर्गत मकरंदगढ़ी गांव में सोमवार की देर रात एक रूह कँपा देने वाला हत्याकांड सामने आया है। यहाँ अत्यधिक नशा करने के आदी एक सिरफिरे पति ने मामूली विवाद के बाद अपनी 33 वर्षीय पत्नी भावना की चाकू से गला गोदकर निर्मम हत्या कर दी।
बताया जा रहा है कि सोमवार शाम को पति उमेश के नशा करने को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई थी, जिसके बाद रात में पूरा परिवार सोने चला गया। इसी दौरान देर रात आरोपी ने सोती हुई पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया और रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
मंगलवार सुबह जब परिजनों और ग्रामीणों को इस खौफनाक वारदात का पता चला, तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही सीओ संदीप सिंह और थाना प्रभारी जगदम्बा सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने खून से लथपथ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फरार हत्यारे पति की सरगर्मी से तलाश की जा रही है और पुलिस की कई टीमें उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें
Breaking News और अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर