नाबालिग से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोपी गिरफ्तार, वीडियो वायरल करने की देता था धमकी

  • 12 days ago
  • 365 views


मथुरा के थाना राया पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म करने, उसे धमकाकर पैसे वसूलने तथा वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की मांग करने का गंभीर आरोप है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर थाना राया में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पोक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान आरोपी मोरमुकुट उर्फ जानू निवासी थोक ज्ञान, सोनई हाल निवासी राया की तलाश की जा रही थी।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now