मां की हत्या करने वाले दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया ₹26 हजार का जुर्माना...
- 10h ago
मुड़िया पूर्णिमा मेले से पहले गोवर्धन में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए परिक्रमा मार्ग स्थित एक निजी मकान में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई, जिसे विभाग ने मौके पर ही सीज कर दिया। इस कार्रवाई के बाद परिक्रमा मार्ग पर अवैध शराब के कारोबार को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं।
गिरिराज धाम गोवर्धन में लाखों श्रद्धालुओं के आगमन से पहले आबकारी विभाग ने मुखबिर की सूचना पर परिक्रमा मार्ग की एक गली में स्थित निजी मकान पर छापा मारा। तलाशी के दौरान मकान के अंदर से भारी मात्रा में अवैध शराब का जखीरा बरामद हुआ।
आबकारी विभाग ने बरामद शराब को मौके पर ही सीज कर दिया और संबंधित मकान मालिक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मुड़िया पूर्णिमा मेले के दौरान परिक्रमा मार्ग पर लाखों श्रद्धालु आते हैं। ऐसे में इस क्षेत्र में अवैध शराब का भंडारण और कारोबार गंभीर मामला है। विभाग ने स्पष्ट किया कि मेले के दौरान अवैध शराब के कारोबार पर सख्त निगरानी रखी जाएगी और लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों के बीच भी यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर धार्मिक क्षेत्र और परिक्रमा मार्ग में अवैध शराब का कारोबार किसके संरक्षण में चल रहा था। हालांकि, इस संबंध में आबकारी विभाग ने किसी व्यक्ति या संस्था के संरक्षण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
मुड़िया पूर्णिमा मेले से पहले गोवर्धन में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए परिक्रमा मार्ग स्थित एक निजी मकान में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई, जिसे विभाग ने मौके पर ही सीज कर दिया। इस कार्रवाई के बाद परिक्रमा मार्ग पर अवैध शराब के कारोबार को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं। गिरिराज धाम गोवर्धन में लाखों श्रद्धालुओं के आगमन से पहले आबकारी विभाग ने मुखबिर की सूचना पर परिक्रमा मार्ग की एक गली में स्थित निजी मकान पर छापा मारा। तलाशी के दौरान मकान के अंदर से भारी मात्रा में अवैध शराब का जखीरा बरामद हुआ। आबकारी विभाग ने बरामद शराब को मौके पर ही सीज कर दिया और संबंधित मकान मालिक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मुड़िया पूर्णिमा मेले के दौरान परिक्रमा मार्ग पर लाखों श्रद्धालु आते हैं। ऐसे में इस क्षेत्र में अवैध शराब का भंडारण और कारोबार गंभीर मामला है। विभाग ने स्पष्ट किया कि मेले के दौरान अवैध शराब के कारोबार पर सख्त निगरानी रखी जाएगी और लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों के बीच भी यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर धार्मिक क्षेत्र और परिक्रमा मार्ग में अवैध शराब का कारोबार किसके संरक्षण में चल रहा था। हालांकि, इस संबंध में आबकारी विभाग ने किसी व्यक्ति या संस्था के संरक्षण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!