B R E A K I N G   N E W S : मुड़िया पूर्णिमा मेले की सुरक्षा का रिहर्सल, कमांडो और बम निरोधक दस्ते के साथ परिक्रमा मार्ग पर उतरे अधिकारी

  • 3 days ago
  • 179 views


गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का प्रशासनिक निरीक्षण, ATS कमांडो, डॉग स्क्वाड और बीडीडीएस टीम अलर्ट मोड पर।

एंकर:

गोवर्धन के ऐतिहासिक मुड़िया पूर्णिमा मेले में लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। मेले की सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों ने परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान एटीएस कमांडो, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड भी सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा बने नजर आए।

वीओ-1:

मुड़िया पूर्णिमा मेले के मद्देनजर मंगलवार को एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत, एडीएम प्रशासन डॉ. अमरेश कुमार, एडीएम न्यायिक वेदप्रिय आर्य और मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के सचिव आशीष कुमार सिंह ने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पूरे मार्ग पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।

वीओ-2:

निरीक्षण के दौरान बैरिकेडिंग, ट्रैफिक डायवर्जन, सफाई व्यवस्था, पेयजल, श्रद्धालुओं की आवाजाही और आपातकालीन व्यवस्थाओं का भी परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए।

मेले की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ कर दी गई है। एटीएस कमांडो, बम निरोधक दस्ता (BDDS) और डॉग स्क्वाड की टीमें पूरे मेला क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही हैं। सुरक्षा एजेंसियां संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

निरीक्षण के बाद एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने कहा कि मुड़िया पूर्णिमा मेले में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि मेले से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त कर ली जाएं, ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और मेला शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now