मां की हत्या करने वाले दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया ₹26 हजार का जुर्माना...
- 10h ago
आगामी मुड़िया मेले को लेकर मथुरा प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शनिवार को जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग सहित आसपास के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया।
मुड़िया मेले के सफल और सुरक्षित आयोजन को लेकर जिलाधिकारी मथुरा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा ने शनिवार को गोवर्धन परिक्रमा मार्ग तथा आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य जनसुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।
इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी की जाएं और सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद रखा जाए।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मुड़िया मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। इसके लिए पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार निगरानी रखेंगी तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे।
आगामी मुड़िया मेले को लेकर मथुरा प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शनिवार को जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग सहित आसपास के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। मुड़िया मेले के सफल और सुरक्षित आयोजन को लेकर जिलाधिकारी मथुरा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा ने शनिवार को गोवर्धन परिक्रमा मार्ग तथा आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य जनसुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी की जाएं और सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद रखा जाए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मुड़िया मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। इसके लिए पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार निगरानी रखेंगी तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!