आगरा में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, 28 केंद्रों पर 75 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

  • 52 days ago
  • 322 views


आगरा में होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा कल से शुरू होने जा रही हैजिले के 28 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में करीब 75,168 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा तीन दिन तक लगातार चलेगी।

परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। डीसीपी सिटी अली अब्बास ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एसीपी, थाना पुलिस और पीएसी की तैनाती की गई है। करीब 900 पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो

इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास स्थित फोटोस्टेट की दुकानों को बंद रखने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि परीक्षा प्रक्रिया पारदर्शी और शांतिपूर्ण बनी रहे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now