मथुरा पुलिस ने चोरी के मोबाइलों के मदरबोर्ड और डेटा का सौदागर दबोचा, साइबर फ्रॉड नेटवर्क का खुलासा

  • 8 days ago
  • 780 views


मथुरा की शहर कोतवाली पुलिस ने एक बड़े साइबर-क्राइम नेटवर्क का खुलासा करते हुए मेरठ निवासी अरबाज मलिक को गिरफ्तार किया है, जो चोरी के मोबाइलों के मदरबोर्ड और पार्ट्स का अवैध कारोबार करता था।

पुलिस ने आरोपी को मोती मंजिल के पास से पकड़ा। जांच में सामने आया कि वह चोरी के मोबाइल और उनके पार्ट्स को इकट्ठा कर दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में अपने नेटवर्क को सप्लाई करता था।

बरामद सामान में बड़ी संख्या में मदरबोर्ड, चार्जिंग बोर्ड, कैमरे और अन्य मोबाइल पार्ट्स शामिल हैं। आरोपी पर आरोप है कि वह ब्लॉक IMEI वाले मोबाइलों में पुराने मदरबोर्ड फिट कर डेटा रिकवरी के जरिए लोगों की निजी जानकारी, फोटो और बैंकिंग डिटेल्स तक पहुंच बनाता था, जिससे साइबर फ्रॉड का खतरा बढ़ जाता था।

इस कार्रवाई का खुलासा आशना चौधरी ने किया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है और अब उसके दिल्ली कनेक्शन वाले नेटवर्क की जांच जारी है।

YouTube चैनल को Subscribe करें

ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें

Subscribe Now