मथुरा में ट्रांसफार्मर और केबलों में आग से बिजली संकट, 6 से अधिक गांव अंधेरे में डूबे

  • 2 days ago
  • 250 views


मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र के गांव झरोठा में देर रात ट्रांसफार्मर और पांच केबलों में आग लगने से बड़ा बिजली संकट खड़ा हो गया। घटना के बाद आधा दर्जन से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई, जिससे ग्रामीणों को पूरी रात भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा।

बिजली गुल होने से गांवों में कूलर और पंखे बंद हो गए, जिससे गर्मी का प्रकोप और बढ़ गया। सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को उठानी पड़ी। साथ ही बिजली न होने से पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हो गई, जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से बिजली संकट बना हुआ है और बढ़ते लोड के कारण आए दिन ट्रांसफार्मर खराब होने और आग लगने जैसी घटनाएं हो रही हैं। लोगों ने आरोप लगाया है कि लगातार शिकायतों के बावजूद बिजली विभाग की ओर से कोई स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है।

इस घटना को लेकर किसान नेता अवधेश रावत ने भी नाराजगी जताई और चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने जले हुए ट्रांसफार्मर को तुरंत बदलकर नियमित बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

YouTube चैनल को Subscribe करें

ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें

Subscribe Now