मथुरा में सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, SSP के निर्देश पर सड़कों पर उतरी पुलिस, संदिग्धों की शुरू हुई सघन चेकिंग

  • संवाददाता: आकाश शर्मा
  • 14h Ago 303 Views


जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मथुरा पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आ रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में शनिवार को जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान थाना प्रभारियों ने पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील इलाकों में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई। पुलिसकर्मियों ने आने-जाने वाले वाहनों को रोककर उनकी जांच की और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी।

पैदल गश्त के जरिए पुलिस ने आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के साथ ही असामाजिक तत्वों को भी स्पष्ट संदेश दिया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

एसएसपी के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now