मथुरा जंक्शन पर 655 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट स्थापित, रेलवे को बिजली बिल में होगी लाखों की बचत

  • संवाददाता: राजेश सोलंकी
  • 9h Ago 143 Views


मथुरा। रेलवे में ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए आगरा मंडल लगातार सौर ऊर्जा के इस्तेमाल को बढ़ावा दे रहा है। इसी पहल के तहत मथुरा क्षेत्र में करीब 655 किलोवाट क्षमता के सोलर प्लांट स्थापित किए गए हैं। वहीं पूरे आगरा मंडल में अब तक 1,830.76 किलोवाट क्षमता के सोलर रूफटॉप प्लांट लगाए जा चुके हैं। इनसे रेलवे की बिजली खपत कम होने के साथ आर्थिक बचत भी हो रही है।

मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के मार्गदर्शन में संचालित इस अभियान के तहत आगरा क्षेत्र में करीब 1,155 किलोवाट क्षमता के सोलर प्लांट लगाए गए हैं। जबकि मथुरा क्षेत्र में मथुरा जंक्शन के विभिन्न प्लेटफॉर्म, द्वितीय प्रवेश द्वार, मेला यार्ड शेड, बुकिंग कार्यालय सहित कई रेलवे परिसरों में सौर ऊर्जा का उपयोग किया जा रहा है।

इसके अलावा आरओएच शेड, बाद, बिलौचपुरा, फरह, परखम, भैंसा रेलवे स्टेशन और डीग सहित कई स्थानों पर भी सोलर प्लांट स्थापित किए गए हैं।

रेलवे की इस पहल से पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम हो रही है। साथ ही कार्बन उत्सर्जन में कमी लाकर पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिल रहा है।

रेलवे की यह पहल न केवल ऊर्जा बचत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि हरित और स्वच्छ भविष्य के निर्माण में भी अपनी अहम भूमिका निभा रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now