मुलायम सिंह यादव जी की जयंती पर विधायक महाराज जी ने दी श्रद्धांजलि, बाँटा इंडेक्शन...
- 7h ago
विधानसभा चुनाव को देखते हुए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, छूटे हुए नामों को मतदाता सूची में शामिल करने और सूची में आवश्यक संशोधन करने का कार्य किया जाएगा।
इसी क्रम में मांट तहसील में अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) नंद प्रकाश मौर्य एवं एसडीएम चंद्रभूषण प्रताप ने अधिकारियों, सुपरवाइजरों और बूथ लेवल अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में दोनों अधिकारियों ने पुनरीक्षण अभियान की तैयारियों और कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए सभी बीएलओ अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार करें और पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने की प्रक्रिया सुनिश्चित करें।
वहीं अधिकारियों ने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें। यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल नहीं है, तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना नाम दर्ज कराएं।
इस अवसर पर तहसीलदार रजनीश कुमार रंधावा और नायब तहसीलदार आंचल सिंगला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विधानसभा चुनाव को देखते हुए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, छूटे हुए नामों को मतदाता सूची में शामिल करने और सूची में आवश्यक संशोधन करने का कार्य किया जाएगा। इसी क्रम में मांट तहसील में अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) नंद प्रकाश मौर्य एवं एसडीएम चंद्रभूषण प्रताप ने अधिकारियों, सुपरवाइजरों और बूथ लेवल अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में दोनों अधिकारियों ने पुनरीक्षण अभियान की तैयारियों और कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए सभी बीएलओ अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार करें और पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने की प्रक्रिया सुनिश्चित करें। वहीं अधिकारियों ने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें। यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल नहीं है, तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना नाम दर्ज कराएं। इस अवसर पर तहसीलदार रजनीश कुमार रंधावा और नायब तहसीलदार आंचल सिंगला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!