मथुरा की वरिष्ठ अधिवक्ता अलका उपमन्यु को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मोटर दुर्घटना अधिकरण की महिला उत्पीड़न समिति की बनीं चेयरमैन

  • संवाददाता: आकाश शर्मा
  • 14h Ago 252 Views


जनपद की वरिष्ठ अधिवक्ता एवं स्पेशल डीजीसी पॉक्सो कोर्ट श्रीमती अलका उपमन्यु के नाम एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। उन्हें मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (MACT), मथुरा की महिला उत्पीड़न निवारण समिति का अध्यक्ष (चेयरमैन) नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से अधिवक्ता जगत में खुशी की लहर है। बार के पदाधिकारियों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं और गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, मथुरा के पीठासीन अधिकारी राजेश चौधरी द्वारा इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। यह समिति कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध एवं निवारण) अधिनियम, 2013 तथा माननीय उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में गठित की गई है।

पीठासीन अधिकारी राजेश चौधरी के अनुसार, माननीय उच्च न्यायालय के पत्र संख्या 15185/एडमिन-जी द्वितीय दिनांक 16 नवंबर 2026 के क्रम में तथा उच्चतम न्यायालय में याचिका संख्या 1254/2025 (गीता रानी बनाम भारत संघ एवं अन्य) में पारित निर्देशों के अनुपालन में समिति का गठन किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों की जांच करना और उनका नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करना है।

गठित समिति में स्पेशल डीजीसी पॉक्सो कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता अलका उपमन्यु को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं श्रीमती साधना सक्सेना (आशुलिपिक), लालचन्द (सहायक लेखाकार) और घनश्याम सैनी (लिपिक) को सदस्य नामित किया गया है।

अलका उपमन्यु की इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, सचिव मनोज शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता ओपी उपाध्याय, पूर्व बार अध्यक्ष अजीत तेहरिया, गिर्राज सिंह सिसौदिया, ब्रजेश शर्मा, दीपक अग्रवाल, ओमवीर सारस्वत, रमा सारस्वत, नरेंद्र शर्मा, सुधीर शर्मा, प्रनत शर्मा, राजेश तरकर, जयप्रकाश शर्मा और राजेश चतुर्वेदी सहित दर्जनों अधिवक्ताओं, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।

गौरतलब है कि श्रीमती अलका उपमन्यु, ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट की धर्मपत्नी हैं। उनकी इस उपलब्धि को मथुरा के अधिवक्ता जगत के लिए भी गौरवपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now