मथुरा में पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 16 केंद्रों पर 18,000 से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

  • 15 days ago
  • 258 views


उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा-2025 को लेकर मथुरा प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। परीक्षा को निष्पक्ष, नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारियों और केंद्र व्यवस्थापकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

यह भर्ती परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को जनपद के 16 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगी। प्रत्येक पाली में 6,240 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा की निगरानी के लिए 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 16 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अभ्यर्थियों के प्रवेश प्रबंधन को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने तथा पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दौरान केंद्रों के आसपास भीड़ एकत्रित नहीं होने दी जाएगी। वहीं 8, 9 और 10 जून को परीक्षा समाप्त होने तक परीक्षा केंद्रों के आसपास स्थित फोटोस्टेट और साइबर कैफे की दुकानें बंद रहेंगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026 को भी पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।

 
🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now