डीजल भरवाकर फरार हुए थार सवार युवक, धनगर फिलिंग स्टेशन पर सनसनी

  • 14 days ago
  • 625 views


मथुरा के थाना यमुनापार क्षेत्र स्थित बलदेव रोड पर रविवार देर रात एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। धनगर फिलिंग स्टेशन पर काले रंग की बिना नंबर की थार में सवार कुछ युवक पहुंचे और वाहन में डीजल फुल कराने के बाद बिना भुगतान किए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पेट्रोल पंप कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार रात करीब 9:48 बजे थार सवार युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचे और वाहन में डीजल भरवाया। जब सेल्समैन ने भुगतान मांगा तो युवक बहानेबाजी करते हुए अचानक गाड़ी लेकर मौके से भाग निकले। कर्मचारियों ने उन्हें रोकने और पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन तेज रफ्तार वाहन हाथ नहीं आ सका।

पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में थार सवार युवकों की गतिविधियां साफ दिखाई दे रही हैं। घटना के बाद पंप कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार युवकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now