मां की हत्या करने वाले दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया ₹26 हजार का जुर्माना...
- 10h ago
मथुरा में पहली बार विद्यार्थियों के लिए पूर्णतः मोबाइल आधारित ऑनलाइन कंप्यूटर ओलम्पियाड का आयोजन होने जा रहा है। जन सांस्कृतिक मंच अपने स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर 23 अगस्त 2026, रविवार को रतन लाल फूल कटोरी बालिका विद्यालय में "मधुरा कंप्यूटर ओलम्पियाड-2026" आयोजित करेगा। इसकी जानकारी आयोजकों ने प्रेस वार्ता के दौरान दी।
आयोजकों के अनुसार यह प्रतियोगिता सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड की कक्षा 10, 11 और 12 के विद्यार्थियों के लिए होगी। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में कंप्यूटर शिक्षा, डिजिटल तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा, डिजिटल साक्षरता और तार्किक क्षमता के प्रति रुचि विकसित करना तथा उनकी तकनीकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना है।
केडीटी कंप्यूटर सेंटर के संस्थापक एवं तकनीकी सलाहकार आशुतोष गर्ग ने बताया कि मथुरा में पहली बार किसी कंप्यूटर प्रतियोगिता का आयोजन पूरी तरह मोबाइल आधारित ऑनलाइन परीक्षा प्रणाली से किया जा रहा है। विद्यार्थी अपने मोबाइल फोन से निर्धारित समय पर परीक्षा देंगे और परीक्षा समाप्त होते ही परिणाम तत्काल घोषित कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही विजेता विद्यार्थियों को मंच से उसी समय सम्मानित भी किया जाएगा।
प्रतियोगिता की तकनीकी प्रमुख एवं केडीटी कंप्यूटर सेंटर की निदेशिका इंजीनियर कल्पना गर्ग ने बताया कि पूरी परीक्षा आधुनिक, सुरक्षित और पारदर्शी ऑनलाइन प्रणाली पर आधारित होगी। उनका कहना है कि यह पहल जनपद में तकनीक आधारित शिक्षा को नई दिशा देने का कार्य करेगी।
प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ₹11,000, द्वितीय ₹5,100, तृतीय ₹3,100 तथा 10 सांत्वना पुरस्कार ₹1,100-₹1,100 के दिए जाएंगे। पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन गूगल फॉर्म के माध्यम से किया जाएगा, जिसका लिंक जिले के सभी सीबीएसई एवं आईसीएसई विद्यालयों को भेजा जा चुका है।
मथुरा में पहली बार विद्यार्थियों के लिए पूर्णतः मोबाइल आधारित ऑनलाइन कंप्यूटर ओलम्पियाड का आयोजन होने जा रहा है। जन सांस्कृतिक मंच अपने स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर 23 अगस्त 2026, रविवार को रतन लाल फूल कटोरी बालिका विद्यालय में "मधुरा कंप्यूटर ओलम्पियाड-2026" आयोजित करेगा। इसकी जानकारी आयोजकों ने प्रेस वार्ता के दौरान दी। आयोजकों के अनुसार यह प्रतियोगिता सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड की कक्षा 10, 11 और 12 के विद्यार्थियों के लिए होगी। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में कंप्यूटर शिक्षा, डिजिटल तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा, डिजिटल साक्षरता और तार्किक क्षमता के प्रति रुचि विकसित करना तथा उनकी तकनीकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना है। केडीटी कंप्यूटर सेंटर के संस्थापक एवं तकनीकी सलाहकार आशुतोष गर्ग ने बताया कि मथुरा में पहली बार किसी कंप्यूटर प्रतियोगिता का आयोजन पूरी तरह मोबाइल आधारित ऑनलाइन परीक्षा प्रणाली से किया जा रहा है। विद्यार्थी अपने मोबाइल फोन से निर्धारित समय पर परीक्षा देंगे और परीक्षा समाप्त होते ही परिणाम तत्काल घोषित कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही विजेता विद्यार्थियों को मंच से उसी समय सम्मानित भी किया जाएगा। प्रतियोगिता की तकनीकी प्रमुख एवं केडीटी कंप्यूटर सेंटर की निदेशिका इंजीनियर कल्पना गर्ग ने बताया कि पूरी परीक्षा आधुनिक, सुरक्षित और पारदर्शी ऑनलाइन प्रणाली पर आधारित होगी। उनका कहना है कि यह पहल जनपद में तकनीक आधारित शिक्षा को नई दिशा देने का कार्य करेगी। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ₹11,000, द्वितीय ₹5,100, तृतीय ₹3,100 तथा 10 सांत्वना पुरस्कार ₹1,100-₹1,100 के दिए जाएंगे। पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन गूगल फॉर्म के माध्यम से किया जाएगा, जिसका लिंक जिले के सभी सीबीएसई एवं आईसीएसई विद्यालयों को भेजा जा चुका है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!