मथुरा में मोडिफाइड साइलेंसर और ‘गुर्जर’ नंबर प्लेट वाली बुलेट का चालान, ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई

  • 8 days ago
  • 303 views


मथुरा में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने मोडिफाइड साइलेंसर लगी एक बुलेट बाइक का चालान किया। बाइक की नंबर प्लेट पर नंबर की जगह “गुर्जर” लिखा हुआ था, जिसे नियमों का उल्लंघन माना गया।

जानकारी के अनुसार, शौर्य कुमार के नेतृत्व में कृष्णानगर बिजलीघर तिराहे पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान कथित रूप से एक फौजी की बताई जा रही बुलेट बाइक को रोका गया। मोडिफाइड साइलेंसर और नंबर प्लेट पर जातिसूचक शब्द लिखे होने को लेकर बाइक सवार और ट्रैफिक पुलिस के बीच काफी देर तक बहस भी हुई, जिसके बाद पुलिस ने चालान की कार्रवाई की।

अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, बिना नंबर प्लेट तथा क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वाले वाहन चालकों के भी चालान किए गए। ट्रैफिक पुलिस ने साफ कहा कि मोडिफाइड साइलेंसर, काले शीशे और नंबर प्लेट पर जातिगत या अन्य गैरकानूनी शब्द लिखवाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ट्रैफिक इंस्पेक्टर शौर्य कुमार ने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट जीवन सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी हैं। उन्होंने खासतौर पर युवाओं से बिना हेलमेट वाहन न चलाने की अपील की।

YouTube चैनल को Subscribe करें

ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें

Subscribe Now