मथुरा में कांग्रेस का प्रदर्शन: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर होली गेट पर धरना

  • 8 days ago
  • 1838 views


मथुरा। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को मथुरा के होली गेट चौराहे पर धरना-प्रदर्शन किया। महानगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता "धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो" के नारे लगाते रहे और छात्रों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए शिक्षा मंत्री से नैतिक आधार पर इस्तीफा देने की मांग की।

प्रदर्शन को देखते हुए होली गेट चौराहे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष यतेन्द्र मुकद्दम ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान छात्रों के हितों की रक्षा करने में विफल रहे हैं, इसलिए उनके इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस पूरे देश में आंदोलन कर रही है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन कांग्रेस के देशव्यापी आह्वान का हिस्सा है।

यतेन्द्र मुकद्दम ने यह भी कहा कि एक दिन पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर अपना आंदोलन आगे भी जारी रखेगी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now