मथुरा में जल्द शुरू होगा सर्वोदय हॉस्पिटल, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में दी कैंसर जागरूकता की जानकारी

  • 9 days ago
  • 338 views


मथुरा में जल्द शुरू होने जा रहे सर्वोदय हॉस्पिटल की ओर से मसानी रोड स्थित केशव भवन संघ कार्यालय में निशुल्क सामान्य रोग परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और परामर्श दिया।


मथुरा में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में जल्द शुरू होने जा रहे सर्वोदय हॉस्पिटल द्वारा मसानी रोड स्थित केशव भवन संघ कार्यालय में निशुल्क सामान्य रोग परामर्श शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. ब्रह्मजीत सिंह ने लोगों को कैंसर से बचाव, इसके शुरुआती लक्षण और उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का समय पर पता लगने पर बेहतर इलाज संभव है, इसलिए लोगों को जागरूक रहना चाहिए।

डॉ. ब्रह्मजीत सिंह ने बताया कि मथुरा में सर्वोदय हॉस्पिटल शुरू होने के बाद क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए एनसीआर के बड़े अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल में सभी आधुनिक सुविधाएं और विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे।

उन्होंने कहा कि मथुरा, आगरा, अलीगढ़, हाथरस सहित आसपास के जिलों के लोगों को अब एनसीआर स्तर की स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेंगी।

कार्यक्रम में विभाग प्रचारक पारस जी, क्षेत्र प्रमुख दिनेश लवानिया जी, जिला प्रचारक सचिन जी सहित कई वरिष्ठ प्रचारक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

YouTube चैनल को Subscribe करें

ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें

Subscribe Now