परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 17h ago
मथुरा में कर समाधान संघ के तत्वावधान एवं जिला टैक्स बार एसोसिएशन के सहयोग से जीएसटी एवं इनकम टैक्स सेमिनार का भव्य आयोजन किया गया। स्थानीय होटल में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सेमिनार में टैक्स क्षेत्र से जुड़े अधिवक्ताओं, कर सलाहकारों और विशेषज्ञों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
सेमिनार में जीएसटी से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चार्टर्ड अकाउंटेंट शेफाली गिरधरवाल ने विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने जीएसटी के नवीन प्रावधानों, अनुपालन से जुड़े मुद्दों और व्यावहारिक चुनौतियों पर प्रकाश डाला। वहीं इनकम टैक्स के नए नियमों, संशोधनों और करदाताओं से जुड़े अहम पहलुओं पर सीए अभिषेक अग्रवाल ने विस्तृत चर्चा की।
विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बदलते कर कानूनों के प्रति जागरूक रहने और समय-समय पर अपडेट रहने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिवक्ताओं ने भी विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
सेमिनार में वरिष्ठ अधिवक्ताओं सहित बड़ी संख्या में टैक्स प्रोफेशनल्स मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य कर कानूनों की नवीनतम जानकारियों को पेशेवरों तक पहुंचाना और उनके ज्ञान को और अधिक समृद्ध बनाना है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर