मथुरा में दिल्ली-आगरा हाईवे हादसे का सीसीटीवी आया सामने, तेज रफ्तार कंटेनर ने लोगों को रौंदा, दो की मौत

  • 8 days ago
  • 566 views


मथुरा में दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार कंटेनर की भयावह लापरवाही कैद हुई है।

यह हादसा गोकुल रेस्टोरेंट और चौधरी कैंटीन के सामने करीब डेढ़ बजे हुआ, जब एक अनियंत्रित कंटेनर बेरिकेडिंग तोड़ते हुए सड़क किनारे खोखे पर चाय पी रहे लोगों पर चढ़ गया।

हादसे में चार लोग चपेट में आ गए, जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है। घटना के बाद सामने आए सीसीटीवी में कंटेनर की तेज रफ्तार और नियंत्रण खोने की पूरी वारदात दिखाई दे रही है।

YouTube चैनल को Subscribe करें

ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें

Subscribe Now