रंगदारी नहीं दी तो घर में घुसकर हमला! मां की चेन और पत्नी का मंगलसूत्र...
- 4h ago
मथुरा के रिफाइनरी थाना क्षेत्र स्थित गांव भैंसा की लक्ष्मी नारायण अस्थाई गौशाला में बड़ा हादसा हो गया। यहां सड़ा हुआ भोजन खाने से 12 गौवंश की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य गायों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और गौसेवकों में भारी आक्रोश फैल गया।
जानकारी के अनुसार गांव भैंसा के वर्तमान प्रधान 75 वर्षीय जगन्नाथ सिंह का बीते रविवार हार्ट अटैक से निधन हो गया था। बुधवार को उनकी तेरहवीं पर चौरासी गांव का मृत्युभोज आयोजित किया गया था। मृत्युभोज के बाद बची खीर, पुआ, दही और सब्जी को शुक्रवार को गौशाला में गौवंश को खिलाने के लिए भेज दिया गया।
भीषण गर्मी के कारण भोजन खराब हो चुका था। सड़ा भोजन खाते ही गौवंश की हालत बिगड़ने लगी और कई गायों के मुंह से झाग निकलने लगा। देखते ही देखते 12 गौवंश ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया, जबकि आधा दर्जन से अधिक गौवंश गंभीर हालत में पाए गए।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सदर आदेश कुमार, ट्रेनी आईपीएस जयबिंद गुप्ता, क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी अनिल कपरवान और फरह थाना प्रभारी छोटे लाल मौके पर पहुंचे। पशु चिकित्सकों की टीम बुलाकर बीमार गौवंश का उपचार शुरू कराया गया। गंभीर हालत वाले कई गौवंश को वृंदावन और नंदगांव स्थित चिकित्सालय भेजा गया।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.के. शुक्ला ने बताया कि गौशाला में मौजूद कुल 128 गौवंश को राल स्थित गौशाला में शिफ्ट किया जा रहा है। प्रशासन ने प्रथम दृष्टया मामले को फूड प्वाइजनिंग मानते हुए जांच शुरू कर दी है।
ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें
Breaking News और अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर