मथुरा की 84 कोस परिक्रमा मार्ग पर सांड से टकराई पुलिस जीप, बड़ा हादसा टला

  • 8 days ago
  • 666 views


मथुरा में ब्रज की 84 कोस परिक्रमा के दौरान बड़ा हादसा टल गया, जब परिक्रमा मार्ग पर खड़ी पुलिस जीप से अचानक एक सांड टकरा गया। हादसे में पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन सभी पुलिसकर्मी सुरक्षित बच गए।

घटना नौहझील थाना क्षेत्र के पिथौरा-नौहझील मार्ग की है। जानकारी के अनुसार, विवेक कुमार, उपनिरीक्षक दीप्ति सिंह, ज्योति सिंह और चालक प्रदीप सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद सड़क किनारे वाहन खड़ा किए हुए थे। तभी खेतों की ओर से तेज रफ्तार में दौड़ता हुआ एक सांड अनियंत्रित होकर पुलिस जीप से जा टकराया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, पुलिसकर्मियों ने तुरंत स्थिति संभाल ली। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी भी पुलिसकर्मी को चोट नहीं आई।

YouTube चैनल को Subscribe करें

ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें

Subscribe Now