रंगदारी नहीं दी तो घर में घुसकर हमला! मां की चेन और पत्नी का मंगलसूत्र...
- 4h ago
मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र के जुल्हैदी गांव में रविवार रात उस समय दहशत फैल गई जब एक मकान में अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और आसपास के लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि मकान में रखा एक बर्तन और गिलास करीब 100 मीटर दूर जाकर गिरा। वहीं मकान की टीनशेड में छेद हो गया और दीवारों में दरारें आ गईं, जिससे नुकसान का अंदाजा लगाया जा सकता है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया गया। जांच के लिए डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जो देर रात तक साक्ष्य जुटाने में लगी रही।
पुलिस ने प्रारंभिक जांच में आशंका जताई है कि मकान में पोटास या कोई विस्फोटक सामग्री मौजूद हो सकती है, जिसके कारण यह धमाका हुआ। हालांकि अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।
गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन धमाके के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग अब भी सहमे हुए हैं।
मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र के जुल्हैदी गांव में रविवार रात उस समय दहशत फैल गई जब एक मकान में अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और आसपास के लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि मकान में रखा एक बर्तन और गिलास करीब 100 मीटर दूर जाकर गिरा। वहीं मकान की टीनशेड में छेद हो गया और दीवारों में दरारें आ गईं, जिससे नुकसान का अंदाजा लगाया जा सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया गया। जांच के लिए डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जो देर रात तक साक्ष्य जुटाने में लगी रही। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में आशंका जताई है कि मकान में पोटास या कोई विस्फोटक सामग्री मौजूद हो सकती है, जिसके कारण यह धमाका हुआ। हालांकि अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन धमाके के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग अब भी सहमे हुए हैं।
ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें
Breaking News और अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!