रंगदारी नहीं दी तो घर में घुसकर हमला! मां की चेन और पत्नी का मंगलसूत्र...
- 4h ago
मथुरा के गोविंद नगर थाना क्षेत्र में दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग के पास नयति हॉस्पिटल के समीप हुए भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। तेज रफ्तार कंटेनर ने डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क किनारे बैठे लोगों को रौंद दिया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतकों में ललित और इरफान शामिल हैं, जबकि एटा निवासी विकास और एक होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार, ललित जल्द ही 2 जुलाई को अपनी शादी के लिए घर आया था और दुल्हन के लिए लाल जोड़ा खरीदने निकला था, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।
हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कंटेनर बेकाबू होकर सड़क किनारे बैठे लोगों को कुचलता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने कंटेनर चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।
मथुरा के गोविंद नगर थाना क्षेत्र में दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग के पास नयति हॉस्पिटल के समीप हुए भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। तेज रफ्तार कंटेनर ने डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क किनारे बैठे लोगों को रौंद दिया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में ललित और इरफान शामिल हैं, जबकि एटा निवासी विकास और एक होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, ललित जल्द ही 2 जुलाई को अपनी शादी के लिए घर आया था और दुल्हन के लिए लाल जोड़ा खरीदने निकला था, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कंटेनर बेकाबू होकर सड़क किनारे बैठे लोगों को कुचलता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने कंटेनर चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।
ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें
Breaking News और अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!