परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 17h ago
मथुरा। धार्मिक नगरी मथुरा का जंक्शन रेलवे स्टेशन प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं और यात्रियों की आवाजाही का प्रमुख केंद्र है। विशेष पर्वों और त्योहारों के दौरान यहां यात्रियों की संख्या लाखों तक पहुंच जाती है। लेकिन स्टेशन के प्रवेश द्वारों पर ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
अब इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए नवागत स्टेशन डायरेक्टर सुनील कुमार ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने जीआरपी और आरपीएफ को पत्र लिखकर स्टेशन के एंट्री गेट पर अवैध रूप से वाहन खड़े करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
स्टेशन डायरेक्टर ने बताया कि गेट नंबर-1 और गेट नंबर-2 पर यात्रियों का सबसे अधिक दबाव रहता है। इसके बावजूद कई ऑटो और ई-रिक्शा चालक अपने वाहन प्रवेश द्वार के सामने खड़े कर देते हैं, जिससे यात्रियों का आवागमन बाधित होता है और जाम की स्थिति बन जाती है।
उन्होंने यह भी बताया कि कई बार वाहन चालक यात्रियों को अपने वाहन में बैठाने के लिए जबरदस्ती और अभद्र व्यवहार तक करते हैं, जिससे स्टेशन परिसर की व्यवस्था प्रभावित होती है।
सुनील कुमार ने स्पष्ट किया कि अब नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जीआरपी और आरपीएफ की मदद से स्टेशन परिसर को जाम मुक्त और व्यवस्थित बनाया जाएगा ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
रेलवे प्रशासन का मानना है कि इस कदम से स्टेशन पर यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर