परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 17h ago
धार्मिक नगरी मथुरा आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आधुनिक होल्डिंग एरिया के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। आगरा रेल मंडल द्वारा स्वीकृत इस परियोजना पर लगभग 19.32 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन और यात्री सुविधाओं में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
प्रस्तावित होल्डिंग एरिया का निर्माण स्टेशन के तृतीय प्रवेश द्वार पर लगभग 3350 वर्गमीटर क्षेत्र में किया जाएगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह सुविधा विशेष रूप से त्योहारों, मेलों और धार्मिक आयोजनों के दौरान आने वाली भारी भीड़ को व्यवस्थित करने में अहम भूमिका निभाएगी।
आधुनिक होल्डिंग एरिया बनने के बाद यात्रियों को बेहतर प्रतीक्षा व्यवस्था, आरामदायक बैठने की सुविधा और सुरक्षित वातावरण मिलेगा। इससे स्टेशन परिसर में भीड़ का दबाव कम होगा और यात्रियों का आवागमन अधिक सुगम एवं व्यवस्थित हो सकेगा।
जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि आगरा रेल मंडल यात्रियों को बेहतर और विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। आने वाले समय में भी मथुरा जंक्शन सहित अन्य स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण के लिए कई विकास कार्य किए जाएंगे।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर