मथुरा हाईवे पर दर्दनाक हादसा: रास्ता पार कर रहे श्रद्धालु को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत

  • 8 days ago
  • 723 views


मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुलट बाइक एजेंसी के सामने सुबह करीब 6:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें रास्ता पार कर रहे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लिब्रा गांव निवासी 35 वर्षीय अमित पुत्र हीरालाल के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, अमित तीन दिन पहले जयगुरुदेव मेले में शामिल होने मथुरा आए थे और सुबह जंगल की ओर जा रहे थे, तभी सड़क पार करते समय दिल्ली की ओर से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में जयगुरुदेव के अनुयायी इकट्ठा हो गए, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत कराकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।

YouTube चैनल को Subscribe करें

ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें

Subscribe Now