परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 17h ago
मथुरा के परिक्रमा मार्ग पर हुए गोलीकांड मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संबंधित थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है, जबकि चौकी प्रभारी (दरोगा) और एक सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस की शुरुआती जांच में लापरवाही सामने आने के बाद यह सख्त कदम उठाया गया।
बताया जा रहा है कि बाइक निकालने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया और परिक्रमा मार्ग पर ताबड़तोड़ गोलियां चलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद पुलिस विभाग में भी हलचल मच गई और मामले की गंभीरता को देखते हुए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई।
एसएसपी की इस कार्रवाई को पुलिस महकमे में बड़ा संदेश माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर