माथुर चतुर्वेदी समाज 'जागरण' परिवार ने मेधावी छात्र-छात्राओं को बांटी शिक्षण सामग्री, बच्चों के चेहरों पर दिखी खुशी

  • 8 days ago
  • 239 views


माथुर चतुर्वेदी समाज 'जागरण' परिवार द्वारा समाज सेवा की दिशा में एक और सराहनीय पहल करते हुए कक्षा नर्सरी से इंटरमीडिएट तक इस वर्ष उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं को शिक्षण सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम का आयोजन दशभुजी गणेश मंदिर के समीप सामाजिक कार्यकर्ता दीपेंद्र नंदलाल चतुर्वेदी के आवास पर किया गया।

शिक्षण सामग्री और उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। कई बच्चों को अपनी पसंद के स्कूल बैग चुनते हुए भी देखा गया। इस अवसर पर दीपेंद्र चतुर्वेदी और रवि चतुर्वेदी ने बताया कि यह शिक्षण सामग्री वितरण कार्यक्रम का तीसरा वर्ष है। इससे पहले भी उन्होंने नीम गली और अन्य स्थानों पर सैकड़ों बच्चों को परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर उपहार स्वरूप सामग्री वितरित की थी।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष शिक्षण सामग्री में और अधिक उपयोगी वस्तुएं जोड़ी गई हैं तथा विद्यार्थियों को तीन वर्गों में विभाजित कर सामग्री दी गई। दीपेंद्र चतुर्वेदी ने विशेष रूप से कहा कि यह पूरा आयोजन केवल एक व्हाट्सएप समूह के सदस्यों के सहयोग से संभव हुआ है, जो सामाजिक एकता और सहयोग की मिसाल प्रस्तुत करता है।

कार्यक्रम में कृष्ण गोपाल चतुर्वेदी, आशीष चतुर्वेदी, पूर्व सभासद कृष्णकांत श्यामू विकास, पंकज सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

YouTube चैनल को Subscribe करें

ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें

Subscribe Now