मां की हत्या करने वाले दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया ₹26 हजार का जुर्माना...
- 10h ago
मथुरा। श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजन पाठक की अध्यक्षता में नवीन कार्यकारिणी की प्रथम बैठक चतुर्वेदी समाजवाड़ी में आयोजित की गई। बैठक में परिषद के भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की गई और समाज को संगठित एवं आधुनिक स्वरूप देने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श हुआ।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए राजन पाठक ने कहा कि उनका लक्ष्य अगले एक वर्ष में परिषद को पूरी तरह डिजिटल बनाना है। उन्होंने कहा कि युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाएगा, जिससे समाज के प्रत्येक सदस्य तक आसानी से पहुंच बनाई जा सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि परिषद समाज के हर व्यक्ति के साथ तन, मन और धन से खड़ी रहेगी तथा समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं परिषद के मुख्य संरक्षक महेश पाठक ने कहा कि समाज के युवाओं की मांग पर ही राजन पाठक को परिषद की कमान सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्तमान समय की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नई टीम परिषद को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि उनके अध्यक्ष बनने के समय संसाधनों का अभाव था, लेकिन आज तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिनका लाभ उठाकर परिषद और चतुर्वेदी समाज को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है।
बैठक में अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इनमें अरविंद चतुर्वेदी (मुंबई शाखा), डॉ. विनोदम चतुर्वेदी (अध्यक्ष, मुंबई डेरा), दुबई शाखा के उपाध्यक्ष शरद चतुर्वेदी, संरक्षक गिरधारी लाल पाठक तथा राकेश तिवारी (एडवोकेट) सहित कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए समाज के विकास और संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
मथुरा। श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजन पाठक की अध्यक्षता में नवीन कार्यकारिणी की प्रथम बैठक चतुर्वेदी समाजवाड़ी में आयोजित की गई। बैठक में परिषद के भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की गई और समाज को संगठित एवं आधुनिक स्वरूप देने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक की अध्यक्षता करते हुए राजन पाठक ने कहा कि उनका लक्ष्य अगले एक वर्ष में परिषद को पूरी तरह डिजिटल बनाना है। उन्होंने कहा कि युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाएगा, जिससे समाज के प्रत्येक सदस्य तक आसानी से पहुंच बनाई जा सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि परिषद समाज के हर व्यक्ति के साथ तन, मन और धन से खड़ी रहेगी तथा समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं परिषद के मुख्य संरक्षक महेश पाठक ने कहा कि समाज के युवाओं की मांग पर ही राजन पाठक को परिषद की कमान सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्तमान समय की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नई टीम परिषद को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि उनके अध्यक्ष बनने के समय संसाधनों का अभाव था, लेकिन आज तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिनका लाभ उठाकर परिषद और चतुर्वेदी समाज को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है। बैठक में अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इनमें अरविंद चतुर्वेदी (मुंबई शाखा), डॉ. विनोदम चतुर्वेदी (अध्यक्ष, मुंबई डेरा), दुबई शाखा के उपाध्यक्ष शरद चतुर्वेदी, संरक्षक गिरधारी लाल पाठक तथा राकेश तिवारी (एडवोकेट) सहित कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए समाज के विकास और संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!