परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 17h ago
कोसीकलां थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक रूह कँपा देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 30 वर्षीय युवक ने मर्यादाओं और इंसानियत को ताक पर रखते हुए लगभग 7–8 वर्षीय मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला।
इस खौफनाक वारदात के बाद से पूरे गांव में हाहाकार मचा हुआ है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना बीती आधी रात्रि की है। लगभग 7–8 वर्षीय नाबालिग बच्ची अपने घर में अपनी मां के साथ सो रही थी। तभी गांव का ही रहने वाला 30 वर्षीय आरोपी युवक बदनीयत से उनके घर पर धमक पड़ा।
आरोपी ने घर का जंगले से दाखिल होकर घर दरवाजा खोल लिया। इसके बाद वह युवक गहरी नींद में सो रही मासूम बच्ची को चुपचाप उठाकर अपने साथ ले गया। सुबह जब परिजनों की आंख खुली तो बच्ची को बिस्तर पर न पाकर उनके होश उड़ गए। परिजनों ने आनन-फानन में आसपास और पूरे गांव में बच्ची की तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद मासूम बच्ची गांव के ही श्मशान घाट के समीप लहूलुहान और गंभीर हालत में पड़ी हुई मिली।
पीड़ित बच्ची ने अपने परिजनों को अपने पास देखकर रोते हुए आपबीती घटना अपनी मां को बताई। बच्ची की हालत को देखकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। पीड़ित परिजन लहूलुहान हालत में बालिका को लेकर तुरंत कोसीकलां थाने पहुंचे और पुलिस को लिखित तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कोसीकलां थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित नाबालिक को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया।
पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है और आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर