मांट तहसील में समाधान दिवस, 58 शिकायतें पहुंचीं; एसपी ग्रामीण ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

  • 9 days ago
  • 236 views


मांट। मांट तहसील परिसर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने की। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे और अपनी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं।

कार्यक्रम के दौरान कुल 58 शिकायतें दर्ज की गईं। सभी शिकायतों को अधिकारियों द्वारा गंभीरता से सुना गया और संबंधित विभागों को उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।

एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का एक ही मंच पर समाधान कराना है, इसलिए सभी विभागीय अधिकारी शिकायतों के निस्तारण में पूरी गंभीरता बरतें।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी दीपिका मेहर, तहसीलदार सुशील कुमार गुप्ता, क्षेत्राधिकारी मांट, नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now