मां गंगा ने कराया लेटे हनुमान जी का दिव्य स्नान, प्रयागराज में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

  • 66d Ago 229 Views


प्रयागराज के संगम तट से आस्था का एक अद्भुत और दुर्लभ दृश्य सामने आया है। गंगा-यमुना के बढ़ते जलस्तर के बीच मां गंगा का पवित्र जल प्रसिद्ध लेटे हनुमान मंदिर के गर्भगृह तक पहुंच गया। धार्मिक मान्यता के अनुसार इसे मां गंगा द्वारा अपने पुत्र बजरंगबली को स्नान कराने का शुभ अवसर माना जाता है। इस अलौकिक पल के बाद मंदिर में भव्य आरती हुई और श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।

जैसे ही देर रात गंगा का जल लेटे हनुमान मंदिर के गर्भगृह में पहुंचा, पूरा मंदिर परिसर जय श्रीराम और हर-हर गंगे के जयकारों से गूंज उठा। पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान हनुमान और मां गंगा की विशेष आरती उतारी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

संतों का कहना है कि यह दुर्लभ दृश्य अत्यंत मंगलकारी माना जाता है। मान्यता है कि जब मां गंगा स्वयं लेटे हनुमान जी का स्नान कराती हैं, तो यह सुख-समृद्धि और लोककल्याण का प्रतीक होता है। तड़के सुबह से ही हजारों श्रद्धालु इस दिव्य क्षण के दर्शन के लिए संगम तट स्थित मंदिर पहुंच रहे हैं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now