मल्लपुरा बस्ती की बदलेगी तस्वीर! ₹2.24 करोड़ के विकास कार्यों का हुआ शिलान्यास

  • 1 day ago
  • 135 views


मथुरा-वृंदावन नगर निगम के वार्ड 60 स्थित जगन्नाथपुरी की मल्लपुरा बस्ती अब विकास की नई पहचान बनने जा रही है। क्षेत्र में करीब ₹2.24 करोड़ की लागत से होने वाले एकीकृत विकास कार्यों का शिलान्यास क्षेत्रीय पार्षद नीरज वशिष्ठ द्वारा किया गया।

इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत क्षेत्र में सड़क निर्माण, कवर्ड नालियां, सीसी एवं इंटरलॉकिंग सड़कें, आकर्षक पोल लाइट, दीवारों पर चित्रकारी और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विकास कराया जाएगा।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। क्षेत्रवासियों का कहना है कि लंबे समय से बस्ती में मूलभूत सुविधाओं और बेहतर सड़कों की मांग की जा रही थी, जिसका अब समाधान शुरू हो गया है।

पार्षद नीरज वशिष्ठ ने कहा कि नगर निगम लगातार क्षेत्र के विकास के लिए कार्य कर रहा है और इन विकास कार्यों से स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ यहां आने वाले श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों को भी बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में सोहनलाल शर्मा, डॉ. राकेश चतुर्वेदी, राजवीर सिंह, कुंज बिहारी भारद्वाज, ठाकुर तेजवीर सिंह, बृजेश खरे और भाजपा मंडल अध्यक्ष राजू चौधरी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार स्वीकृत योजना के तहत विकास कार्यों की शुरुआत कर दी गई है और निर्माण कार्य तेजी से कराया जाएगा।

YouTube चैनल को Subscribe करें

ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें

Subscribe Now