महोली रोड पर मिले शव की हुई शिनाख्त, जमुनापार निवासी बबलू सिंह के रूप में हुई पहचान

  • 3 days ago
  • 243 views


मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र के महोली रोड पर बीती रात मिले अज्ञात शव की पहचान आखिरकार हो गई है। पुलिस जांच और परिजनों की तलाश के बाद मृतक की शिनाख्त जमुनापार क्षेत्र में किराए पर रह रहे बबलू सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, महोली रोड पर एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए पोस्टमार्टम गृह भिजवा दिया। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी, जिसके चलते पुलिस उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी हुई थी।

उधर, जब बबलू सिंह देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान पुलिस से संपर्क करने पर उन्हें पता चला कि महोली रोड पर मिला अज्ञात शव बबलू सिंह का है। यह सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

बताया गया है कि बबलू सिंह मूल रूप से चौमुहां ब्लॉक के तरौली जनूबी गांव के निवासी थे और करीब दो महीने पहले ही अपने परिवार के साथ जमुनापार क्षेत्र में किराए के मकान में रहने आए थे।

फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now