परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 17h ago
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मथुरा के महोली रोड क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन धौली प्याऊ मंडल अध्यक्ष नितिन कौशिक के नेतृत्व में किया गया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया।
इस दौरान मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष भीम राजपूत के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए गए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए और उनकी देखभाल भी करनी चाहिए।
पौधरोपण कार्यक्रम में प्रताप नगर सेक्टर संयोजक ज्ञानेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष विपिन चाहर, देवेंद्र राजपूत, दिलीप अग्रवाल, शिवम सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर