महोबा: जन्मदिन पार्टी में अवैध तमंचे का प्रदर्शन, युवक ने सोशल मीडिया पर डाली तस्वीर

  • 59 days ago
  • 248 views


श्रीनगर थाना क्षेत्र के भैरोगंज मोहल्ले में जन्मदिन पार्टी के दौरान अवैध तमंचा लहराने का मामला सामने आया है। युवक आशीष कुशवाहा ने केक काटने के बाद हाथ में तमंचा लेकर फोटो खिंचवाई और उसे अपने फेसबुक अकाउंट पर अपलोड कर दिया।

तस्वीर में बाइक की सीट पर केक रखा हुआ है और युवक हाथ में अवैध तमंचा लिए दिखाई दे रहा है। यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल मामले में स्थानीय स्तर पर जांच की बात कही जा रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now