परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 17h ago
मथुरा में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, ट्रैफिक अव्यवस्था, नीट पेपर लीक, यमुना प्रदूषण और बिजली की बढ़ती कीमतों समेत विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन किया। दोपहर करीब 12:30 बजे होलीगेट चौराहे पर एकत्र हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जनहित के मुद्दों पर कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने होलीगेट से कचहरी तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर आम जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया तथा सरकार पर जनसमस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
कचहरी पहुंचने के बाद कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में महंगाई पर नियंत्रण, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, यमुना नदी के प्रदूषण की रोकथाम, ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार और बिजली दरों में राहत देने की मांग की गई।
शहर कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष यतेंद्र मुकदम ने कहा कि आम जनता लगातार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और मूलभूत समस्याओं से परेशान है, लेकिन सरकार इन मुद्दों के समाधान के प्रति गंभीर नजर नहीं आ रही। उन्होंने कहा कि यदि जनहित की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस का आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर