परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 17h ago
बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों को फसलों का उचित मूल्य दिलाने, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और भर्ती परीक्षाओं में लगातार हो रही पेपर लीक की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की गई।
सपा नेताओं ने कहा कि किसान, मजदूर, व्यापारी, छात्र और आम नागरिक सरकार की नीतियों से प्रभावित हैं। पार्टी ने बिजली दरों में बढ़ोतरी वापस लेने, ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, गन्ना किसानों को उचित मूल्य देने, फसल नुकसान का मुआवजा उपलब्ध कराने और कृषि संसाधनों की व्यवस्था करने की मांग उठाई।
इसके साथ ही पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर राहत देने की भी मांग की गई। सपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो किसानों, छात्रों और बेरोजगार युवाओं के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर