रंगदारी नहीं दी तो घर में घुसकर हमला! मां की चेन और पत्नी का मंगलसूत्र...
- 4h ago
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी एक नाबालिग हिंदू लड़के के कथित धर्म परिवर्तन को लेकर मामला गरमा गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में उसे मस्जिद के अंदर इमाम और अन्य लोगों की मौजूदगी में इस्लाम अपनाते हुए दिखाया गया है। इसके बाद स्वागत समारोह का एक और वीडियो भी सामने आया, जिसमें उसे फूलों की माला पहनाई गई।
परिवार का आरोप है कि लड़के को चार साल पहले नाई का काम सिखाने के बहाने कश्मीर ले जाया गया था, जहां उसे धमकाकर और दबाव डालकर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया गया। परिजनों ने यह भी दावा किया है कि हाल ही में लड़के ने एक अनजान नंबर से संपर्क कर इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।
मामला सामने आने के बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर कुपवाड़ा पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है और कहा है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।
ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें
Breaking News और अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर