कुलदीप यादव पत्नी संग पहुंचे वृंदावन, ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में किए दर्शन

  • 8 days ago
  • 289 views


कुलदीप यादव अपनी पत्नी के साथ वृंदावन पहुंचे, जहाँ उन्होंने ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

आईपीएल के व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर पहुंचे कुलदीप यादव ने विधि-विधान से ठाकुर बांके बिहारी जी की पूजा की। मंदिर सेवायतों ने दंपति को वैदिक रीति से पूजन कराया और आशीर्वाद स्वरूप अंगवस्त्र एवं पटुका भेंट किया।

क्रिकेटर के मंदिर पहुंचने की सूचना मिलते ही प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। फैंस उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए उत्साहित नजर आए। इस दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, ताकि दर्शन व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

YouTube चैनल को Subscribe करें

ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें

Subscribe Now