कृष्णाश्रय गुरुकुल की छात्राओं ने सीखे आधुनिक हेयर स्किल्स, 4 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

  • 8 days ago
  • 173 views


गोवर्धन के जतीपुरा मार्ग स्थित कृष्णाश्रय गुरुकुल में एचआरआई हेयर कंपनी के सहयोग से आयोजित चार दिवसीय हेयर प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन हो गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को आधुनिक ब्यूटी एवं हेयर इंडस्ट्री से जुड़े कौशल सिखाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था।

चार दिनों तक चले इस विशेष प्रशिक्षण में विशेषज्ञ प्रशिक्षक सौरभ ने छात्राओं को हेयर केयर, हेयर स्टाइलिंग, हेयर कटिंग, हेयर ट्रीटमेंट और सैलून में उपयोग होने वाले आधुनिक उपकरणों के सही इस्तेमाल की जानकारी दी। प्रशिक्षण पूरी तरह प्रायोगिक आधारित रहा, जिससे छात्राओं को सीधे तौर पर तकनीकों को सीखने और अभ्यास करने का अवसर मिला।

प्रशिक्षक सौरभ ने कहा कि आज हेयर और ब्यूटी इंडस्ट्री में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। यदि ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को सही प्रशिक्षण और मार्गदर्शन मिले तो वे अपने पैरों पर खड़ी होकर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकती हैं।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने भी अपने अनुभव साझा किए और इस तरह के कौशल विकास कार्यक्रमों को उनके भविष्य के लिए उपयोगी बताया। गुरुकुल प्रबंधन ने कहा कि भविष्य में भी छात्राओं के लिए ऐसे रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now