परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 17h ago
भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन एक 22 वर्षीय युवती अपने परिजनों को बिना बताए रायपुर (छत्तीसगढ़) से मथुरा पहुंच गई। मथुरा जंक्शन पर संदिग्ध अवस्था में मिली युवती को जीआरपी पुलिस ने सुरक्षित संरक्षण में लेकर उसके परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन मथुरा पहुंचे और युवती को सकुशल अपने साथ ले गए।
प्रभारी निरीक्षक जीआरपी मथुरा जंक्शन ललित भाटी ने बताया कि अपराध एवं आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 के बीच एक युवती संदिग्ध अवस्था में दिखाई दी। महिला कांस्टेबल द्वारा उसे जीआरपी थाने लाकर पूछताछ की गई।
पूछताछ में युवती ने बताया कि वह भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपनी आस्था के चलते बिना किसी को बताए घर से मथुरा चली आई थी। इसके बाद जीआरपी ने तत्काल उसके परिजनों से संपर्क किया और उन्हें पूरी जानकारी दी।
सूचना मिलने पर युवती के परिजन मथुरा जंक्शन पहुंचे। बेटी को सुरक्षित देखकर उन्होंने राहत की सांस ली और जीआरपी पुलिस की तत्परता एवं संवेदनशीलता की सराहना की।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर