परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 17h ago
मथुरा के कोसीकलां स्थित कृष्ण धाम कॉलोनी में शुक्रवार सुबह एक मकान में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय गृहस्वामी सोनिया राजपूत और उनके पुत्र राहुल राजपूत घर पर मौजूद नहीं थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया, लेकिन घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
स्थानीय लोगों ने मकान से उठता धुआं और आग की लपटें देख तुरंत परिवार और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया, लेकिन तब तक आग घर के अधिकांश हिस्से में फैल चुकी थी। आग की चपेट में आकर मोटरसाइकिल, फ्रिज, कूलर, फर्नीचर और अन्य कीमती घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गया।
घटना के दौरान आसपास के लोगों ने भी पानी और अन्य संसाधनों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में सफल रही। घटना के बाद कॉलोनी में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन और दमकल विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं। आग से हुए भारी नुकसान के बाद परिवार सदमे में है, वहीं स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
मथुरा के कोसीकलां स्थित कृष्ण धाम कॉलोनी में शुक्रवार सुबह एक मकान में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय गृहस्वामी सोनिया राजपूत और उनके पुत्र राहुल राजपूत घर पर मौजूद नहीं थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया, लेकिन घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने मकान से उठता धुआं और आग की लपटें देख तुरंत परिवार और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया, लेकिन तब तक आग घर के अधिकांश हिस्से में फैल चुकी थी। आग की चपेट में आकर मोटरसाइकिल, फ्रिज, कूलर, फर्नीचर और अन्य कीमती घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। घटना के दौरान आसपास के लोगों ने भी पानी और अन्य संसाधनों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में सफल रही। घटना के बाद कॉलोनी में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन और दमकल विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं। आग से हुए भारी नुकसान के बाद परिवार सदमे में है, वहीं स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!